पुणे में नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत
महाराष्ट्र के पुणे में एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, मरने वालों में दो बच्चे शामिल हैं जबकि तीन घायलों की हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डंपर चालक नशे की हालत में था।