पुणे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 4 लोगों की हुई मौत, रेड अलर्ट जारी
पुणे (महाराष्ट्र) में भारी बारिश से संबंधित घटनाओं के चलते 4 लोगों की मौत हो गई है। बिजली का करंट लगने से 3 लोगों की जबकि भूस्खलन से एक की मौत हुई है। भारी बारिश के मद्देनज़र गुरुवार को पुणे के स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए। वहीं, आईएमडी ने पुणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है।