पुणे में बाढ़ में फंसी महिला ने अपने 15 कुत्ते-बिल्लियों के बिना जाने से किया मना, बचाए गए
पुणे में बाढ़ में अपने घर में फंसी एक महिला ने हाल ही में बचाव अभियान के दौरान अपने 15 कुत्ते-बिल्लियों को छोड़कर बाहर आने से मना कर दिया। इसके बाद बचाव कर्मियों ने पहले सभी जानवरों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जिसके बाद महिला को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।