पुणे में मोबाइल हॉटस्पॉट कनेक्शन शेयर करने से मना करने पर की गई शख्स की हत्या
पुणे (महाराष्ट्र) में अजनबियों से मोबाइल हॉटस्पॉट कनेक्शन शेयर करने से मना करने पर एक 47 वर्षीय शख्स की सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को हुई इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।