पुणे में मॉल के वॉशरूम में ड्रग्स लेती दिखीं 2 लड़कियां, वीडियो हुआ वायरल
पुणे में एक मॉल के वॉशरूम में कथित तौर पर ड्रग्स ले रहीं 2 युवतियों का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में एक महिला उन्हें ड्रग्स लेता देख टोकती और बाहर निकलने को कहती सुनाई दे रही है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस मामले में अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।