पुणे में युवती के घर में घुसा कुरियर बॉय, चेहरे पर स्प्रे डालने के बाद किया रेप
पुणे (महाराष्ट्र) में एक कुरियर बॉय ने एक सोसायटी में एक युवती का रेप किया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने पीड़िता के घर की घंटी बजाई और जैसे ही उसने दरवाज़ा खोला, उसके चेहरे पर कुछ स्प्रे किया और फिर रेप किया। बकौल रिपोर्ट्स, रेप के बाद आरोपी ने युवती के ही फोन से सेल्फी ली और कहा, "मैं...वापस आऊंगा।"