पुणे में रेलवे ट्रैक पर मिला LPG सिलिंडर, ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाला गया हादसा

पुणे (महाराष्ट्र) में रविवार रात रेलवे ट्रैक पर एक एलपीजी से भरा छोटा सिलिंडर रखा हुआ मिला जिसके बाद सिकंदराबाद-पुणे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के चालक दल ने ट्रैक से सिलिंडर को हटाया।

Load More