पुणे में विधायक के भतीजे ने एसयूवी कार से बाइक को मारी टक्कर, 19 साल के युवक की मौत

पुणे (महाराष्ट्र) में एक हाईवे पर शनिवार रात एनसीपी (अजित पवार) के विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे मयूर ने एक बाइक को एसयूवी कार से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 19-वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मयूर गलत दिशा में तेज़ रफ्तार में कार चला रहा था। पुलिस ने मयूर को गिरफ्तार कर लिया है।

Load More