पुणे में शिवसेना शिंदे गुट के युवा नेता की कार पर की गई फायरिंग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के पुणे में शिवसेना (शिंदे गुट) के युवा नेता नीलेश घारे की कार पर रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के समय घारे अपने सहकर्मियों के साथ गणपति मठ स्थित जनसंपर्क कार्यालय में मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More