पुणे में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी लड़की को बचाने कूदा युवक, दोनों की हुई मौत
पुणे की इंद्रायणी नदी में एक लड़का और लड़की की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से लड़की नदी में गिर गई जिसे बचाने के लिए लड़का नदी में कूदा और दोनों डूब गए। बकौल पुलिस, लड़के का शव बरामद कर लिया गया और लड़की के शव की तलाश जारी है।