पिता इरफान से तुलना के कारण बाबिल लगभग डिप्रेशन में है: सुतापा सिकदर
दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने एक साक्षात्कार में पिता संग तुलना के चलते बेटे बाबिल खान पर पड़ने वाले दबाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ काम को लेकर नहीं है...पिता को खोने के बारे में भी है...बाबिल लगभग डिप्रेशन में है।" बकौल सुतापा, बाबिल पर बहुत दबाव है जो सही नहीं।