पिता की ₹150 करोड़ की संपत्ति, कहासुनी के बाद बेटे ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या
गाज़ियाबाद (यूपी) में निखिल नेहरा नामक 32-वर्षीय शख्स ने अपने 55-वर्षीय पिता हरिओम को गोलियों से भून दिया है। पिता की हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, हरिओम के पास करीब ₹150 करोड़ की संपत्ति है और पारिवारिक संपत्ति के लिए पिता-पुत्र में विवाद होता था। घटना के समय आरोपी कथित तौर पर नशे में था।