पिता की 'धार्मिक गतिविधियों' के चलते खार जिमखाना ने रद्द की जेमिमा रॉड्रिग्स की सदस्यता
मुंबई के खार जिमखाना ने भारतीय बल्लेबाज़ जेमिमा रॉड्रिग्स की सदस्यता रद्द कर दी है। जिमखाना के कुछ सदस्यों ने जेमिमा के पिता इवान द्वारा क्लब परिसर में 'धार्मिक गतिविधियां' कराए जाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया। जिमखाना प्रबंध समिति के सदस्य शिव मल्होत्रा ने कहा, "क्लब किसी भी...धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं देता है।"