पिता का खून घर की दीवारों पर लगा है, इस क्रूरता को शब्दों में बयां करना मुश्किल: मुकेश सहनी
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर कहा है, "पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर की दीवारों पर लगा हुआ है।" उन्होंने कहा, "हमारी आत्मा रो रही है। निषाद समाज के लिए यह दिन 'काला दिवस' के रूप में जाना जाएगा।"