पिता की बरसी पर बेटे ने पूरा थिएटर किया बुक, 200 से अधिक लोगों को दिखाई 'हनुमान अंश'

पंजाब के गुरदासपुर में अपने पिता की 10वीं बरसी पर उनके समाजसेवी पुत्र नरिंदर विज ने पूरा थिएटर बुक किया और 200 से अधिक राम भक्तों को निःशुल्क 'हनुमान अंश' फिल्म दिखाई। कार्यक्रम के दौरान सिनेमा हॉल परिसर में 'सीता-राम' के जाप से भक्ति मय माहौल बना रहा। उनके पिता सुरिंदर विज पूर्व सरपंच थे।

Load More