पिता की मौत की खबर सुनकर दिल्ली जा रही महिला ने यूपी में बस में बच्चे को दिया जन्म
पिता की मौत की खबर सुनकर कन्नौज (यूपी) से दिल्ली जा रही एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा होने पर अलीगढ़ में रोडवेज़ बस में बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पति ने बताया कि महिला यात्रियों से मदद नहीं मिलने पर उसने खुद पत्नी की डिलीवरी करवाई। महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।