पिता की हत्या को राजनीतिक रंग न दिया जाए, इंसाफ चाहिए: बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में उनके बेटे व कांग्रेस विधायक ज़ीशान सिद्दीकी ने X पर कहा है, "पिता की मौत को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आज मेरा परिवार टूट गया है लेकिन मेरे पिता की मौत को बेकार बिल्कुल नहीं जाने देना चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को इंसाफ चाहिए।"