पिता कारपेंटर, बेटी छूने चली आसमान; ऑल-गर्ल्स लूनर मिशन के लिए चुनी गईं 14 वर्षीय जेसी कंडुला
आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा कंडुला जेसी का चयन दुनिया के पहले ऑल-गर्ल्स लूनर क्यूबसैट मिशन 'मिशन शक्तिसैट' के लिए हुआ है। वह भारत की उन चुनिंदा 20 छात्राओं में शामिल हैं जो चंद्र मिशन से जुड़ा सैटेलाइट तैयार करने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगी। जेसी के पिता कारपेंटर का काम करते हैं।