पिता चपरासी, दादा चपरासी और अब बेटी बनेगी IAS या IPS अधिकारी; रो पड़े दादा
बुलंदशहर (यूपी) की रहने वाली शिखा सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 113वीं रैंक हासिल की है और वह अब आईएएस या आईपीएस अधिकारी बन सकती हैं। उनके पिता चपरासी हैं और दादा भी चपरासी रह चुके हैं। शिखा का परिणाम आने पर उनके दादा रो पड़े और उनका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।