पिता-पति IAS व बहन IRS…; अफसरों से भरा है नोएडा की पहली महिला DM मेधा रूपम का परिवार
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) की पहली महिला ज़िलाधिकारी के रूप में नियुक्त हुईं मेधा रूपम आईएएस अधिकारी व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। मेधा के पति मनीष बंसल आईएएस अधिकारी जबकि उनकी बहन अभिश्री आईआरएस अधिकारी हैं। वहीं, उनके चाचा मनीष कुमार आईआरएस अफसर जबकि दादा सुबोध कुमार गुप्ता चीफ मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए हैं।