पिता सड़क पर बेचते हैं बैग, एमपी में बेटे ने एकसाथ पास की NEET, JEE और CUET परीक्षा

जबलपुर (एमपी) निवासी ओम चौकसे नामक छात्र ने एकसाथ JEE मेंस, NEET और CUET की परीक्षा पास की है जिसकी सराहना मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की है। एमपी बोर्ड से 10वीं में 7वीं रैंक और 12वीं में 10वीं रैंक लाने वाले ओम के पिता सड़क किनारे स्कूल बैग बेचते हैं और माता गृहिणी हैं। ओम डॉक्टर बनना चाहते हैं।

Load More