पंत खुद रिटेन नहीं होना चाहते थे: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत खुद ही रिटेन नहीं होना चाहते थे। उन्होंने कहा, "उसने कहा था कि वह ऑक्शन में जाकर मार्केट टेस्ट करना चाहता है। हमने उससे बात करने की कोशिश की, दोनों तरफ से बहुत सारे कॉल और मेसेज किए गए।"