पुतिन, जिनपिंग और पेज़ेश्कियान; BRICS शिखर सम्मेलन में कौन-कौन हो रहा शामिल?
भारत की मेज़बानी में 12-13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान समेत कई प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद और ब्राज़ील के विदेश मंत्री माउरो विएरा भी शामिल होंगे।