पंत ने शेयर की नेहरा से ऑटोग्राफ लेने और विश्व कप ट्रॉफी उठाने की अपनी 'तब और अब' की तस्वीर
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने 'X' पर अपनी 'तब और अब' की तस्वीर शेयर की है। एक तस्वीर 2011 की है जिसमें वह पूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा से बल्ले पर ऑटोग्राफ लेते दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद की है जिसमें वह ट्रॉफी उठाए नज़र आ रहे हैं।