पंत ने सरफराज़ को एक शेफ मुहैया कराया है जो उनके खाने का खयाल रखता है: सूर्यकुमार
भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने बल्लेबाज़ सरफराज़ खान को एक शेफ मुहैया कराया है जो उनके खाने का खयाल रख रहा है। उन्होंने कहा, "हमारा मकसद है कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पहुंचने तक...उनका शरीर बेहतर स्थिति में हो।" बकौल सूर्यकुमार, अपनी फिटनेस पर सरफराज़ काम कर रहे हैं।