पुतिन अगर दिल्ली में गोलगप्पे खाने निकलें तो कैसे करेंगे पेमेंट, क्या कोई कार्ड चलेगा?
ब्रिक्स समिट के लिए भारत आ रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगर दिल्ली में गोलगप्पे खाने निकलें तो रूसी Mir कार्ड के सीधे चलने की संभावना कम है। सबसे आसान विकल्प UPI हो सकता है लेकिन इसके लिए उनके पास ऐसी बैंकिंग या अंतरराष्ट्रीय UPI सुविधा होनी ज़रूरी होगी वरना उन्हें भारतीय रुपए में नकद भुगतान करना पड़ सकता है।