पुतिन अच्छी बातें करते हैं, फिर बम गिराते हैं: यूक्रेन को हथियार देने की सहमति पर ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें भेजने की घोषणा की है। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति नाराज़गी जताते हुए कहा, "मुझे लगता था कि वह जो कहते हैं वो करते हैं। वह इतनी खूबसूरती से बात करते हैं और फिर रात में लोगों पर बम गिरा देते हैं...हमें यह पसंद नहीं है।"