पुतिन का US में B2 बॉम्बर से हुआ स्वागत, ट्रंप की कार में बैठकर मीटिंग के लिए पहुंचे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए अलास्का (अमेरिका) पहुंचे। रेड कारपेट पर मुलाकात के दौरान आसमान में उनका बी-2 बॉम्बर और अन्य फाइटर जेट्स से स्वागत किया गया। इसके बाद वह ट्रंप की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए। दरअसल, पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं।