पुतिन का युद्ध विफल हो गया है, यूक्रेन अभी भी स्वतंत्र है: यूएन में जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में कहा है, "रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का युद्ध विफल हो गया है और यूक्रेन अभी भी स्वतंत्र है।" उन्होंने कहा, "हम मुंह नहीं मोड़ सकते और यूक्रेन के लिए अपना समर्थन नहीं छोड़ेंगे तब तक नहीं जब तक यूक्रेन स्थाई शांति के लिए जीत नहीं जाता।"