पुतिन के साथ रूस में ऐटम पवेलियन पहुंचे पीएम मोदी; शेयर कीं तस्वीरें
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मॉस्को में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐटम पवेलियन का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी तस्वीरें 'X' पर शेयर करते हुए लिखा, "ऊर्जा क्षेत्र भारत और रूस के बीच की साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और हम इस क्षेत्र में संबंधों को और मज़बूत करने के लिए उत्सुक हैं।"