रूस ने बताया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। क्रेमलिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि उनकी भारत यात्रा की तिथियों की जल्द ही घोषणा की जाएगी। 2022 में रूस-यूक्रेन का युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। वह आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे।