पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, ट्रंप से हुई बातचीत की दी जानकारी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया है। पीएम मोदी ने बातचीत की जानकारी देने के लिए पुतिन का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा, "भारत ने लगातार यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और इसको लेकर सभी प्रयासों का समर्थन करता है।"