पुतिन ने बताया पीएम मोदी से कार में 45 मिनट तक क्या बात हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के दौरान उनसे कार में करीब 45 मिनट की बातचीत के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, "यह कोई सीक्रेट नहीं है।" उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी लेकिन कहा, "मैंने उन्हें (पीएम मोदी) अलास्का में (अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से) हुई बातचीत के बारे में बताया था।"