पुतिन ने यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों को जारी की परमाणु चेतावनी
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस पर किसी पारंपरिक मिसाइल से हमला किया गया तो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। पुतिन ने कहा, "रूस पर किसी गैर-परमाणु हथियार वाले देश द्वारा किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश की सहायता से किए गए हमले को 'संयुक्त हमले' की तरह देखा जाएगा।"