रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत से जुड़ी अटकलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है, "पुतिन जल्द मरेंगे...और यह एक तथ्य है।" यह बयान दोनों देशों के बीच 30-दिन के आंशिक युद्धविराम पर सहमति के बाद आया है। ज़ेलेंस्की ने पुतिन पर 'यूरोपीय संघ को अंदर से विभाजित करने' का प्रयास करने का आरोप लगाया है।