पंत व नायर के आउट होने से टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए जीत का रास्ता खुला: रवि शास्त्री
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लॉर्ड्स में खेले गए भारत-इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट मैच पर कहा है कि पहली पारी में ऋषभ पंत और दूसरी पारी में करुण नायर के विकेट से इंग्लैंड के लिए जीत का रास्ता खुला। शास्त्री ने कहा, "बेन स्टोक्स ने पंत को रन आउट करने के लिए अद्भुत सूझबूझ का परिचय दिया।"