पृथ्वी को 58 दिनों के लिए कैसे मिला है 'नन्हा चंद्रमा'?
पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फंसने के बाद '2024 पीटी5' नामक क्षुद्रग्रह या 'नन्हा चंद्रमा' पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। दरअसल, कम गति (लगभग 3,540 किमी/घंटा) वाले छोटे क्षुद्रग्रह अस्थाई रूप से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में फंस सकते हैं। हालांकि, यह क्षुद्रग्रह परिक्रमा पूरी नहीं करेगा और घोड़े की नाल के आकार में चलकर कक्षा से बाहर निकल जाएगा।