पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह पर भी संभव है प्रकाश संश्लेषण: नासा स्टडी
नासा के अध्ययन के अनुसार, मंगल ग्रह की सतह पर जमे पानी के नीचे माइक्रोब (सूक्ष्मजीव) जीवित रह सकते हैं। कंप्यूटर मॉडलिंग से यह दिखा कि वॉटर आइस के ज़रिए चमकने वाला सूर्य का प्रकाश सतह के नीचे उथली जगहों में प्रकाश संश्लेषण के लिए पर्याप्त होगा। पृथ्वी पर भी ऐसी उथली जगहें काई और फंगी को जीवन देती हैं।