पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र के अध्ययन के लिए फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करेगी स्पेस-X
अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेस-X पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के अध्ययन के लिए इस साल के अंत में फ्रैम-2 अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने की योजना बना रही है। बकौल स्पेस-X, मिशन में 4 सदस्य शामिल होंगे। यह मिशन उड़ान भरने और कक्षा से पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र का पता लगाने वाला पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन होगा।