पृथ्वी पर लगे कोविड लॉकडाउन का चंद्रमा के तापमान पर पड़ा असर: स्टडी

रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के मासिक नोटिस में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, अप्रैल-मई 2020 के कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान चंद्रमा की सतह के तापमान में असामान्य गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान चंद्रमा का रात्रि तापमान 8-10 केल्विन तक गिरा। शोधकर्ताओं का मानना है कि लॉकडाउन में पृथ्वी से विकिरण में कमी से चंद्रमा के तापमान में गिरावट आई है।

Load More