पुद्दुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी ने थट्टनचावडी सीट से हासिल की जीत
पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेता एन रंगास्वामी ने थट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने NMK के नेता ई विनायगम को 4,441 वोटों के अंतर से हराया। मई 2021 से पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रंगास्वामी को 10,024 वोट मिले, जबकि विनायगम को 5,583 वोट प्राप्त हुए।