पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, मुस्लिमों से कहा गया- वुज़ू में पानी बर्बाद मत करो
इंग्लैंड में पानी की कमी के बीच सरकार और पानी की कंपनियां लोगों की आदतों में बदलाव की अपील कर रही हैं। दक्षिण एशियाई परिवारों से कहा गया है कि वे चावल को 5-7 बार धोने के बजाय सिर्फ दो बार पानी से साफ करें। वहीं, मुस्लिम समुदाय से वुज़ू में कम पानी इस्तेमाल करने की बात कही गई है।