पानी की टंकी में गिरी मॉनिटर लिज़र्ड को महिला ने पूंछ पकड़कर निकाला; वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पानी की टंकी में गिरी मॉनिटर लिज़र्ड को अपने हाथों से पूंछ पकड़कर बाहर निकालती और रेस्क्यू करती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पानी से निकलने के बाद मॉनिटर लिज़र्ड महिला पर हमला करने की कोशिश भी करती है।