पानी के तेज़ बहाव में बह गया बुज़ुर्ग, गुजरात का भयावह वीडियो आया सामने
गुजरात के कई ज़िलों में इन दिनों भीषण बारिश का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। इस बीच प्रदेश के भावनगर ज़िले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुज़ुर्ग पानी के तेज बहाव में बहता हुआ नज़र आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुज़ुर्ग को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया है।