पानी पीने से शराब के कारण होने वाला हैंगओवर ठीक नहीं होता: स्टडी
नीदरलैंड्स की यूट्रेक्ट यूनिवर्सिटी द्वारा की गई एक स्टडी में दावा किया गया है कि शराब पीने के दौरान या बाद में पानी पीना हैंगओवर को रोकने में प्रभावी नहीं है। स्टडी में कहा गया है, "हैंगओवर के दिन पीए गए पानी की मात्रा का हैंगओवर की गंभीरता में होने वाले परिवर्तन से कोई ज़्यादा मतलब नहीं होता है।"