पानी फेंककर खराब किए गए दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में लगे बायोमेट्रिक उपकरण, CCTV से होगी निगरानी

दिल्ली सरकार के कार्यालयों में बायोमेट्रिक-अटेंडेंस उपकरणों की सीसीटीवी से निगरानी के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, अप्रैल में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निरीक्षण के दौरान कर्मी ड्यूटी से गायब मिले थे जिसके बाद बायोमेट्रिक उपकरणों में खराबी सामने आई। जांच में उपकरणों में पानी मिला जबकि आसपास कोई पाइपलाइन नहीं थी इसलिए इनपर जानबूझकर पानी फेंकने का अंदेशा है।

Load More