दिवाली पर बाज़ार में पानी से जलने वाले इलेक्ट्रिक दीये उपलब्ध हैं। इनमें LED, ट्रांजिस्टर और बटन सेल बैटरी होती है। पानी में मौजूद मिनरल्स दो मेटल पिनों के बीच सर्किट पूरा करते हैं जिससे दीये पर पानी डालते ही LED जल उठती है। इन दीयों में एलईडी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है जो न के बराबर बिजली खर्च करती है।