पैन 2.0 के नाम पर शुरू हुआ फ्रॉड, राजस्थान पुलिस ने किया सतर्क
राजस्थान पुलिस ने बताया है कि पैन 2.0 स्कैम से साइबर अपराधी लोगों को ठग रहे हैं। बकौल पुलिस, इसकी प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई और इस संबंध में कोई भी संपर्क करे तो पहले www.incometax.gov.in से अपनी जानकारी पुख्ता करें। पुलिस ने कहा, "शुल्क के नाम पर कोई भुगतान न करें...लिंक पर क्लिक करने व ऐप डाउनलोड से बचें।"