पेन ऐंड पेपर मोड में होगी NEET UG 2025 की परीक्षा, एक दिन व एक ही शिफ्ट में होगा आयोजन
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को एक नोटिस जारी कर बताया कि एनईईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन ओएमआर आधारित पेन ऐंड पेपर मोड में होगा। नोटिस के अनुसार, परीक्षा एक ही दिन में और एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है, स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालयों के बीच चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है।