पैन कार्ड में आधार कार्ड से अलग नाम हो जाने पर कैसे करें सुधार?
पैन कार्ड में आधार से अलग नाम या विवरण होने पर सरकारी कामों में परेशानी हो सकती है। इसे ठीक करने के लिए घर बैठे ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इसके लिए कार्डधारक eportal.incometax.gov.in पर लॉगिन कर ‘पैन करेक्शन’ विकल्प चुनें और सही विवरण भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। इसके बाद ₹106 फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।